फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bank slack due to public safety, district administration oblivious

पब्लिक सेफ्टी को लेकर बैंक सुस्त, जिला प्रशासन बेखबर

Thu, 26 Mar 2020 08:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Bank slack due to public safety, district administration oblivious
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए बैंक की ओर से शाखा के भीतर ग्राहकों से उचित दूरी बनाने के इंतजाम तो कर लिए गए है लेकिन बैंक प्रशासन की ओर से बाहर लाइन लगवाने के कोई भी प्रबंध नहीं किए गए है। वहीं जिलेभर के किसी एटीएम में सैनिटाइजर तक नहीं रखा गया है। जबकि इस लापरवाही से संक्रमण के फैलने की आशंका काफी बढ़ गई है। जिले में बैंकों का यह हाल तब है जबकि जिला प्रशासन के अधिकारी दिनभर चक्रमण कर लोगों को सोशल डिस्टेंस का पाठ पढ़ाने के लिए पसीना बहा रहे है।
विज्ञापन

कैश निकालने के लिए लोग लगातार एटीएम जा रहे है। मशीन के टच पैड पर हर रोज कई लोगों को हाथ लग रहे है। ऐसे में कौन व्यक्ति संक्रमित होगा या नहीं इसे बता पाना काफी मुश्किल है। इसके बाद भी बैंक प्रशासन की ओर से वहां सैनिटाइजर का इंतजाम नहीं किया गया है। इसके साथ ही बैंकों के बाहर भी लोगों की भीड़ लगी हुई। वहां कोई भी व्यक्ति सोशल डिस्टेंस का ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि बैंक प्रशासन की ओर से अंदर एक-एक करके ग्राहकों को प्रवेश दिया जा रहा है। संक्रमण के प्रति लोग स्वयं भी लापरवाह बने हुए है। बैंक के बाहर खड़े लोग मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे है। उधर सकलडीहा में बैंकों में यही हाल है। वहां भी सोशल डिस्टेंस का जरा भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed