फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bamboo kept on rickshaw trolley enters stomach of bike rider, death

Chandauli News: रिक्शा ट्थराली से निकला बांस बना काल, बाइक सवार की मौत

Fri, 25 Nov 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Bamboo kept on rickshaw trolley enters stomach of bike rider, death
धानापुर। क्षेत्र के धानापुर-सकलडीहा मार्ग पर गुरेहूं गांव के पास बुधवार की रात रिक्शा ट्राली पर रखा बांस बाइक सवार के पेट में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से हाहाकार मच गया। दो बच्चे अनाथ हो गए।
विज्ञापन

धानापुर थाना क्षेत्र के अमादपुर निवासी स्व. जगदीश यादव का पुत्र सूबेदार यादव (45) बुधवार की रात बाजार से घर लौट रहा था। कुरेहूं गांव के पास एक किसान रिक्शा ट्राली पर बांस बिछाकर उस पर धान के बोझ लादकर ले जा रहा था। बांस ट्राली से काफी बाहर निकले हुए थे। अंधेरा होने की वजह से वहां से गुर रहे सूबेदार की बाइक ट्राली से टकरा गई और बांस उसकी पेट में घुस गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल चंदौली के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूबेदार के दो बेटों सेचु (15) व सचिन (8) और पत्नी पुष्पा देवी के करुण क्रंदन से गांव के लोग गमगीन हो गए। सूबेदार परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य था। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed