{"_id":"674b0410e5059a3356007786","slug":"balua-police-accused-of-threatening-the-victim-s-family-instead-of-exposing-the-theft-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli : बलुआ पुलिस पर आरोप, चोरी का पर्दाफाश करने के बजाय पीड़ित परिवार को धमकाने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli : बलुआ पुलिस पर आरोप, चोरी का पर्दाफाश करने के बजाय पीड़ित परिवार को धमकाने का मामला
Sat, 30 Nov 2024 05:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 30 Nov 2024 05:54 PM IST
सार
बलुआ पुलिस पर चोरी की घटना से पीड़ित परिवार को धमकाने का आरोप है। परिवारजनों की माने तो मामले का पर्दाफाश करना तो दूर पुलिस इस पर परिवार को ही धमका रही है। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि जल्द खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
चोरी गए सामान के डब्बे
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चोरी के मामले का खुलासा करने के बजाय जबरदस्ती उस पर पर्दा ढंककर अधिकारियों के आंखों पर पर्दा डालने का आरोप लगा है। चहनिया कस्बा में व्यापारी बानेश्वर मजूमदार ने आरोप लगाया कि डेढ़ माह पूर्व उनके घर में हुई चोरी का खुलासा करने के बजाय पुलिस ने जबरदस्ती धमकाकर एक पत्र में घर में गहने होना लिखवा लिया। जबकि तीन दिन पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सफाई करते समय चोरी गये गहनों के खाली डब्बे मिले। परिजनों ने पुनः बलुआ थाने में इसकी सूचना मौखिक दी है ।
विज्ञापन
चहनिया कस्बा के रहने वाले बानेश्वर मजूमदार कस्बा में ही मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर की रात में चोरों ने घर में घुसकर मन्दिर में रखे आलमारी को खोलकर बगल के दराज में रखे सोने के दो हार, 14 सोने की अंगूठी, चार जोड़ी सोने का बाली झुमका, एक सोने का मंगलसूत्र व 40 हजार रुपये नकद चुरा ले गये थे। उस समय 112 नम्बर पर सूचना देने के साथ ही बलुआ थाने में एसओ अशोक मिश्रा को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
आरोप है कि चार दिन बाद थाने के एसआई सीपी सिंह घर पहुंचकर परिजनों से जबरदस्ती लिखवाया कि बानेश्वर की पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नही हैं। उसने गहने व रुपये दूसरे बक्से में रखकर चोरी होने का हवा उड़ा दी। ऐसा न करने पर परिवार को ही फंसाने की धमकी दी थी। 26 नवम्बर को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई करते वक्त चोरी स्थल से सौ मीटर पर सबसे पीछे ओटी के जेवरात के डिब्बे मिले।
विज्ञापन
बिडंबना है कि पुलिस खुलासा करने के बजाय मामले को दबाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है । परिजनों द्वारा पुनः बलुआ इंस्पेक्टर को मौखिक सूचना दिया। इस संदर्भ में बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कर जल्द खुलासा होगा।