फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Balu is coming to UP on Bihar's permit

बिहार के परमिट पर यूपी में आ रहा है बालू

Wed, 27 May 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Balu is coming to UP on Bihar's permit
सैयदराजा। बिहार से यूपी में बालू लदे ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने के लिए केंद्रीय मंत्री चंदौली सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय की पहल भी काम नहीं आई। लॉकडाउन के दौरान ओवरलोड वाहनों के आने का सिलसिला जारी है। यही नहीं अब तो बिहार के परमिट से यूपी में बालू आ रहा है। इससे प्रतिदिन लाखों रुपये के राजस्व की क्षति हो रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दूसरे चरण में बालू खनन आदि की इजाजत दे दी गई। इसके बाद से फिर से ओवरलोड वाहनों के आवागमन का सिलसिला जारी हो गया। दस मई को आंधी पानी के दौरान बिहार के खजूूरा में चेकपोस्ट क्षतिग्रस्त होने के बाद छह दिनों तक स्टेशन पर जाम की स्थिति रही। बाद में कमिश्नर वाराणसी और बिहार के कमिश्नर के बीच वार्ता हुई। इसके बाद पुलिस सख्त हुई और जाम हटा। अधिकारियों की हिदायत के बाद यहां वाहनों की चेकिंग भी बंद हो गई और फिर से ओवरलोड वाहनों का संचालन शुरू हो गया। इस बीच केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने मुख्य सचिव से वार्ता कर ओवरलोड वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने को कहा था। बावजूद इसके ओवरलोड वाहनों का खेल खत्म नहीं हुआ। बिहार से ओवरलोड बालू लादकर बिना यूपी का रवन्ना लिए धड़ले से ट्रक उप्र में प्रवेश कर रही हैं। इससे उप्र सरकार को रोजाना लाखों रुपये के राजस्व की क्षति हो रही है।ओवरलोड बालू व बिना उप्र के खनिज अभिवहन पास लिए ही यूपी में प्रवेश करा ट्रक मालिक व दलाल मोटी कमाई कर रहे है। यूपी में बालू बिक्री करने के लिए बिहार के सोन नदी से बालू लादकर खनिज अभिवहन पास गंतव्य तक जाने का लेना होता हैं लेकिन सोन नदी के ठेकेदार बालू बेचकर पूरा पैसा वसूल रहे है लेकिन खनिज अभिवहन पास बिहार का ही देते हैं। इस संबंध उप संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन द्वितीय) विनय कुमार ने बताया कि लगातार वाहनों की जांच की जाती है। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होती है। बुधवार को छह वाहनों को सीज किया गया जबकि पांच वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed