फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ballia won the women's soccer title

बलिया ने जीता महिला फुटबाल का खिताब

Sun, 14 Feb 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ballia won the women's soccer title
धानापुर में आयोजित महिला फुटबाल मैच में विजेता टीम को ट्राफी देते अतिथिगण। - फोटो : CHANDAULI
धानापुर। आजाद मुस्लिम रोज स्पोर्टिंग क्लब की ओर से कसबा स्थित अमरवीर इंटर कॉलेज के मैदान में एक दिवसीय महिला फुटबाल के फाइनल में वाराणसी को 4-2 गोल से रौंद कर बलिया ने खिताब जीत लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सत्यनरायन राजभर, रामशरण यादव और एडीओ पंचायत सीताराम ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में वाराणसी और बलिया नब्बे मिनट के खेल में किसी टीम कोई गोल नहीं कर सकी। बाद में पेनाल्टी किक से फैसला किया गया। इसमें बलिया ने चार गोल दागे जबकि वाराणसी दो गोल कर सकी। इसके पहले बलिया और बनारस के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया। मैच के पहले हाफ में बलिया की ओर से टीपू के बेहतरीन पास पर राशिद ने गोल दाग कर टीम को बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में भी राशिद ने कार्नर से गेंद को गोल में पहुंचा कर टीम को मध्यांतर के बाद एक बार फिर राशिद को मौका मिला और कॉर्नर से सीधा गोल दाग दिया। मैच के अंतिम घड़ी में बनारस की ओर से राहुल के पास पर अंकित ने गोल दाग कर कुछ इज्जत बताई। इस तरह बलिया 2-1 से विजयी रही। इस अवसर पर इबरारुल हक खां, शाहनवाज, तौहीद, शाहिद, बाबू अली, जेपी रावत, मौलाना खालिद, शाहंशाह, कामरान, कमलाकांत मिश्र, सबीर खां, रामा यादव, गनी, नौशाद रहे। निर्णायक राशिद और आतीफ खां रहे। संचालन डॉ.अशोक मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed