{"_id":"6ad243c09d87ad26710bb3b5","slug":"ballia-dm-takes-a-strict-stance-on-legislative-council-elections-warns-of-action-against-negligence-2026-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया: विधान परिषद चुनाव को लेकर सख्त हुए डीएम, बोले- लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: विधान परिषद चुनाव को लेकर सख्त हुए डीएम, बोले- लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Fri, 16 Oct 2026 09:03 PM IST
किशन चौबे
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: किशन चौबे
Updated Fri, 16 Oct 2026 09:03 PM IST
सार
बलिया में विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा। उन्होंने मतदान केंद्रों के औचक निरीक्षण, निर्वाचन अभिलेखों की जांच और सुबह 10 बजे, दोपहर 12 बजे व शाम चार बजे मतदान प्रतिशत की सूचना देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम चंदौली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए बलिया जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि चुनाव कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण करने, निर्वाचन अभिलेखों की जांच करने और मतदान प्रतिशत की सूचना निर्धारित समय पर उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
मतदान प्रक्रिया में बरतें पूरी सतर्कता
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया, मतपेटियों की सुरक्षा, निर्वाचन अभिलेखों के रखरखाव और मतदान के दौरान विभिन्न परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने मतदान अधिकारी तृतीय के कर्तव्यों और दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि मतपेटी में मतपत्र के अलावा कोई अन्य सामग्री नहीं डाली जानी चाहिए। बैठक में निविदत्त (टेंडर) वोट, दृष्टिबाधित मतदाताओं को सहायता देने, मतदान से इन्कार की स्थिति, मतदान समाप्ति की घोषणा और पीठासीन अधिकारी की डायरी भरने की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
मतदान केंद्रों का करेंगे औचक निरीक्षण
डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्र के पीठासीन अधिकारियों की डायरी की अनिवार्य रूप से जांच करने और मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाए, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके।
उन्होंने यह भी बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग की ओर से माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
तीन चरणों में देनी होगी मतदान प्रतिशत की सूचना
मतदान की स्थिति पर लगातार नजर रखने के लिए जिलाधिकारी ने सुबह 10 बजे, दोपहर 12 बजे और शाम चार बजे मतदान प्रतिशत की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटी का मुंह बंद करने, मतपत्र लेखा तैयार करने, पत्र मुद्रा, पेपर सील लेखा और अन्य निर्वाचन अभिलेखों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सीलबंद करने के निर्देश भी दिए गए।
मतदान कर्मियों का होगा मेडिकल परीक्षण
डीएम ने चुनाव में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षण कराने का निर्देश दिया, ताकि किसी कर्मचारी की अस्वस्थता के कारण मतदान कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां समय से पूरी करने और पूरी प्रक्रिया के दौरान सतर्कता बरतने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश सहित जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।