फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia Two smugglers from Bihar arrested while transporting 45 kg of cannabis in car

बलिया: कार में भरकर ले जा रहे थे 45 किलो गांजा, बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2026 09:03 PM IST
किशन चौबे संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Published by: किशन चौबे Updated Fri, 16 Oct 2026 09:03 PM IST
सार

बलिया में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ दो कार्रवाइयों में कुल 45.524 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। सिकंदरपुर में एएनटीएफ गाजीपुर ने 22.50 लाख रुपये के 45 किलो गांजे के साथ बिहार के बक्सर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, दुबहड़ पुलिस ने 524 ग्राम गांजे के साथ 60 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ा। 

विज्ञापन
Ballia Two smugglers from Bihar arrested while transporting 45 kg of cannabis in car
बलिया: 45 किलो गांजा, बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार से गांजा लाकर पूर्वांचल के जिलों में बेचने के मामले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) गाजीपुर की टीम ने बलिया के सिकंदरपुर में छापेमारी कर 45 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 22.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कार के साथ बिहार के बक्सर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा बिहार से लाकर देवरिया और आसपास के जिलों में बेचने की बात बताई। वहीं, दूसरी कार्रवाई में दुबहड़ पुलिस ने 524 ग्राम गांजे के साथ 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


कार की तलाशी में दो बोरियों से मिला 45 किलो गांजा
एएनटीएफ गाजीपुर के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना और सर्विलांस की मदद से 15 अक्तूबर की रात सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डोमनपुरा में तहसील रोड पर मुन्ना पांडेय के घर के सामने घेराबंदी की गई। वहां खड़ी एक कार की तलाशी लेने पर दो बोरियों में रखा 45 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से 960 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी मिला।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर क्षेत्र के चंद्रपुरा निवासी विकास यादव (25) और वीर कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी अमित सिन्हा शुभम (28) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

कैरियर के तौर पर काम करने की बात बताई
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बिहार से गांजा लाकर देवरिया और आसपास के जिलों में बेचने के लिए ले जा रहे थे। उन्होंने खुद को गांजा पहुंचाने वाले कैरियर के तौर पर काम करने वाला बताया। उनके अनुसार, इस काम से मिलने वाला मुनाफा आपस में बांट लेते थे।
एएनटीएफ टीम अब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में सिकंदरपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में एएनटीएफ टीम के साथ सिकंदरपुर थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह और उनकी टीम शामिल रही।

दुबहड़ में 524 ग्राम गांजे के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार
दूसरे मामले में बलिया के दुबहड़ पुलिस ने 15 अक्तूबर की शाम धरनीपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान 524 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से 60 वर्षीय विंध्यांचल खरवार को गिरफ्तार किया। वह बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के साहोडीह का निवासी है।
थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के मुताबिक, उपनिरीक्षक राजकुमार पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान धरनीपुर मोड़ के पास विंध्यांचल खरवार को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से गांजा बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर दुबहड़ थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कांस्टेबल अभिजीत यादव और अंकुर दुबे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed