{"_id":"22f94a3c433a2ed41711722fe2607972","slug":"balcony-fall-from-apartmentdeath-girl-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का बारजा गिरने से बालिका की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान का बारजा गिरने से बालिका की मौत
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के वार्ड संख्या तीन कबीर नगर में कोतवाली के ठीक सामने शुक्रवार को
विज्ञापन
सुबह दस बजे उस्मान के मकान का जर्जर बारजा गिरने से साढ़े तीन वर्षीय
बालिका खुशी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हो गए।
इस दौरान आसपास के लोग जुट गए और घायलों को इलाज के लिए स्थानीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय थाने के सामने ही उस्मान का मकान है। शुक्रवार की सुबह उस्मान के घर के सामने एक मदारी का खेल चल रहा था। इस खेल को देखने के लिए घर महिलाएं घर के बारजे पर खड़ी हो गईं। शायद अधिक वजन हो जाने के कारण जर्जर बारजा अचानक ध्वस्त हो गया।
इससे ऊपर खड़ी बच्चियां व महिलाएं नीचे गिर गईं। इस हादसे में उस्मान की पुत्री खुशी (साढ़े तीन वर्ष), गुड़िया (22) पत्नी तौकीर, उमेरा (02) पुत्री तौकीर और तबस्सुम (29) जख्मी हो गईं। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
आनन फानन में सभी घायलों को स्थानीय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया।
यहां डाक्टरों ने खुशी की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया। घरवाले खुशी को लेकर वाराणसी जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाद में परिवार के लोगों ने बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।