फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Baisakhi: Nihal accompanied with Shabad Kirtan

बैशाखी: शबद कीर्तन से संगत हुई निहाल

Sun, 14 Apr 2024 02:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Baisakhi: Nihal accompanied with Shabad Kirtan
पीडीडीयू नगर। जिले में वैशाखी उल्लास के साथ मनाई गई। नगर के जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा में चल रहे कार्यक्रम के अंतिम दिन गुरुग्रंथ साहिब के आगे माथा टेकने के लिए लोग जुटे। शबद कीर्तन के बाद लोगों ने लंगर छका। पीडीडीयू नगर के जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा सभा परिसर में वैशाखी की शुरूआत 11 अप्रैल से हुई थी। पहले दिन इंडियन इंस्टीट्यूट से शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में पांच प्यारों के साथ ही गुरु ग्रंथ साहिब महाराज का स्वरूप विशाल रथ पर सवार होकर चला। दूसरे दिन शक्रवार को गुरुद्वारा परिसर में लुधियाना से पधारे रागी जत्था भाई बलप्रीत सिंह एवं कथा वाचक गुरजिंदर सिंह ने भजन कीर्तन व शब्दों से संगत को निहाल किया। शनिवार की सुबह गुरुद्वारा परिसर में दीवान सजाया गया। इसमें कई प्रान्तों से आए रागी जत्थों व कथा वॉचको ने संगत को निहाल किया। वैशाखी पर सुबह से ही गुरुग्रंथ साहब के आगे माथा टेकने और शबद कीर्तन सुनने के लिए लोग पहुंचे। दोपहर में अटूट लंगर शुरू हुआ तो देर शाम तक चला। इसके पूर्व राज्यसभा सांसद साधना सिंह, केंद्रीय मंत्री और चंदौली सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल के साथ नामचीन लोगों ने गुरुद्वारा में पहुंच कर माथा टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर संरक्षक सरदार रामेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, गुरु दयाल सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रधान रणजीत सिंह, शम्मी सिंह, जनरल सेक्रेटरी सरदार महेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed