फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Badminton and gymnastics competition tomorrow at Polytechnic College

Chandauli News: पॉलीटेक्निक कॉलेज में बैडमिंटन और जिम्नास्टिक प्रतियोगिता कल

Mon, 27 Jul 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Badminton and gymnastics competition tomorrow at Polytechnic College
चंदौली। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय बैडमिंटन और जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 28 जुलाई को पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित इंडोर बैडमिंटन हाल में आयोजित की गई जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी करने के लिए बीएसए सचिन कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

कहा कि सभी विकास खंड की टीमें समय से भेजना सुनिश्चित करेगा, जिससे प्रतियोगिता का संचालन समयबद्ध ढंग से कराया जा सके। उन्होंने जिला व्यायाम शिक्षक, सभी ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों एवं खेल अनुदेशकों को भी प्रतियोगिता के सफल संचालन में सक्रिय सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के पंजीकरण, प्रतियोगिता संचालन, अनुशासन एवं अन्य व्यवस्थाओं में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रतियोगिता का आयोजन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी मंडलीय एवं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। इससे बच्चों में खेल भावना का विकास होने के साथ-साथ उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच भी मिलेगा। जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे ने बताया कि कक्षा 6 से 8 तक अंडर-14 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं की बैडमिंटन एवं जिम्नास्टिक प्रतियोगिता मंगलवार को सुबह 9 बजे से शुरू होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed