फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Azamgarh defeated Bihar 3-0 to reach the semi-finals

Chandauli News: बिहार को 3–0 से हराकर आजमगढ़ सेमीफाइनल में

Fri, 16 Jan 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh defeated Bihar 3-0 to reach the semi-finals
धानापुर में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : भाई-बहन की मौत के बाद रोड जाम करते व्यापारी व नागरिक।
धानापुर। कस्बा स्थित अमरवीर इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर अमर शहीद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से चल रही अंतरप्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को आजमगढ़ के मुबारकपुर और बिहार के छपरा के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसमें मुबारकपुर की टीम ने छपरा को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

निर्धारित 45-45 मिनट के खेल में पहले हॉफ के दौरान दोनों ही टीमें गोल करने में असफल रहीं। दोनों ओर से कड़े मुकाबले और शानदार डिफेंस के चलते खेल बराबरी पर रहा। दूसरे हॉफ में मुबारकपुर की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए मैच का रुख पलट दिया। मुबारकपुर के तालिब और अदनान ने एक-एक गोल दागकर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद खेल के अंतिम क्षण में तालिब ने एक और गोल दागकर टीम को 3-0 की निर्णायक जीत दिला दी। रेफरी की भूमिका राशिद खान ने निभाई जबकि कमेंट्री आतिफ खान और उमैर पठान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed