{"_id":"6578b0c95c1b4098520c75c4","slug":"ayushi-tops-in-science-model-competition-chandauli-news-c-189-1-svns1011-7152-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में आयुषी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में आयुषी अव्वल
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिला विज्ञान क्लब की ओर से मंगलवार को नगर पालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें जनपद से विभिन्न विद्यालयों के 140 छात्रों ने अपने-अपने मॉडल के साथ प्रतिभाग किया। मॉडलों का मूल्यांकन समिति द्वारा किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक जयप्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलित कर और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। प्रदर्शनी का समापन मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने किया।
डीआईओएस जयप्रकाश ने छात्रों की ओर से लगाए गए मॉडलों का अवलोकन किया और संबंधित प्रश्न भी पूछे। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में सनबीम स्कूल मुगलसराय की छात्रा आयुषी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बरहनी के किसान इंटर कॉलेज के छात्र सत्यम कुमार ने द्वितीय और नगर पालिका इंटर कॉलेज के छात्र अंश गोयल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में राजकीय महिला महाविद्यालय सैयदराजा के डॉ. नीरज सिंह व असिस्टेंट प्रोफेसर अमित कुमार, राजकीय पॉलिटेक्निक से देवा रॉय व चेतना कौशिक रहे।
इस मौके पर डॉ मुकेश कुमार श्रीवास्तव प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल मूसाखांड, हरेंद्रनाथ यादव प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल, उदितपुर सुर्रा, डॉ. रामबचन यादव, मयंक मोहन सिंह, रमेश कुमार सिंह, शैलेंद्र पटेल, आनंद शर्मा, फिरोज खान आदि रहे। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र कुमार पांडेय ने व संचालन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. कृष्ण मुरारी सिंह ने किया।