फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Awareness made for safety at railway station

पीडीडीयू जंक्शन पर यात्रियों को सावधान रहने का किया आह्वान

Sat, 14 Aug 2021 08:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
Awareness made for safety at railway station
पीडीडीयू नगर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने डॉग स्क्वायड के साथ स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के मद्देनजर सभी प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज, यात्री हाल, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल घर और वाहन स्टैंड की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान लोगों सुरक्षा के लिए जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक अशोक कुमार द्विवेदी और आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड के साथ सभी आठों प्लेटफार्म, वेटिंग रूम आदि में पहुंच कर संदिग्धों की तलाश की। वहीं अप और डाउन की ट्रेनों में यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। फूटओवर ब्रिज के बाद यात्री हाल, टिकट काउंटर, जवान सर्कुलेटिंग एरिया में कार, आटो पार्किंग, साइकिल बाइक स्टैंड पर पहुंच कर जांच पड़ताल की गई। नंबर प्लेट का मिलान और सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित सभी एटीएम शाखाओं के पार्सल आदि की जांच की। अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध गाडियां नहीं मिली। इस दौरान यात्रियों से हमेशा सतर्क रहने, अपरिचित से खाने पीने का सामान न लेने, संदिग्ध वस्तुओं को हाथ न लगाने और इसकी सूचना सुरक्षा बलों को देने आह्वान किया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed