{"_id":"6269833ac7fe757fe42ca4cb","slug":"avoid-strong-sunlight-wear-loose-and-light-colored-clothes-chandauli-news-vns650624442","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी धूप में अनावश्यक बाहर न निकलें, ढीले और हल्के रंग के पहने कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी धूप में अनावश्यक बाहर न निकलें, ढीले और हल्के रंग के पहने कपड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंदवा। अप्रैल माह में ही भीषण गर्मी पड़ रही है। जो आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है। लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अभी इस गर्मी से राहत मिलने की संभावना भी नहीं दिख रही है। इसे ध्यान में रखते हुए पीएचसी पई के प्रभारी डॉ राजेश सिंह ने इस मौसम के बाबत कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
उन्होंने बताया कि कड़ी धूप में अनावश्यक बाहर न निकले, धूप में ढीले एंव हल्के रंग के सूती कपड़े पहने, पौष्टिक आहार का सेवन करें तथा बाहर निकलने पर पेय पदार्थ अवश्य साथ में रखें। वहीं हल्का भोजन लें और इसमें कच्चा प्याज, सत्तू एवं दही को जरूर शामिल करें। शुद्ध पानी, बेल का शर्बत, छाछ, नींबू पानी, आम का पन्ना, नारियल पानी का सेवन करते रहना चाहिए। मौसमी फल जैसे तरबूज, ककड़ी, संतरा का अधिक सेवन करना चाहिए। बच्चों को धूप में खड़े वाहन में अकेले नहीं छोड़ना चाहिए। कड़ी धूप में अत्यधिक शारीरिक श्रम से बचना चाहिए या अंतराल पर करना चाहिए। लू लगने पर छांव में पंखा कूलर के सामने लेट जाना चाहिए और शरीर का तापमान कम करने के लिए शरीर, गर्दन, सिर एवं पेट पर ठंडे पानी से गीला किया हुआ कपड़ा रखना चाहिए और लू लगे व्यक्ति को ओआरएस, छाछ, शर्बत पिलाते रहना चाहिए। यदि उस व्यक्ति को आराम न मिल रहा हो तो उसे तत्काल नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाना चाहिए।जिससे उसकी सही इलाज किया जा सके।