फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Automatic ticket wedding machine broke down in a week

एक सप्ताह में ही खराब हुई ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन

Sun, 03 Apr 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Automatic ticket wedding machine broke down in a week
हावड़ा दिल्ली रूट पर अति व्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगा एटीवीएम (आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) एक सप्ताह के भीतर खराब हो गए। यहां लगे चार मशीन में एक मशीन में कुछ भी लिखा हुआ नहीं आ रहा है और एक मशीन में प्रिंटिंग खराब होने की बात लिख कर आ रही है। इससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर प्रतिदिन बीस हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। इसमें सबसे अधिक यात्री जनरल टिकट खरीदते हैं। ऐसे में टिकट काउंटर पर यात्रिओं की भीड लगती है। कई बार तो भीड के कारण टिकट मिलने में देरी से ट्रेन छूटने का भय बना रहता हे। काउंटर की भीड़ को कम करने और यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से अगस्त महीने में आटोमेटिक वेंडिंग मशीन की स्थापना की गई। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के यात्री हाल में चार मशीन स्थापित की गई। 25 मार्च को इसे चालू कर दिया गया। इससे यात्रियों को टिकट लेने में आसानी हुई। अभी सभी लोग इसके बारे में जान भी नहीं पाए और टिकट लेनाशुरू भी नहीं किया गया था कि दो मशीन खराब हो गई। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि मशीन में यदि तकनीकी खराबी आई होगी तो इसकी जांच कर ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed