फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Auto driver's body found in a closed room, panic created due to foul smell and blood coming out of the drain

Chandauli News: ऑटो चालक का बंद कमरे में मिला शव, दुर्गंध और नाली से खून निकलते देख मची खलबली

Fri, 13 Jun 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Auto driver's body found in a closed room, panic created due to foul smell and blood coming out of the drain
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव में रहस्यमय परिस्थितियों में ऑटो चालक आनंद सेठ (32) का शव बंद मकान के कमरे में मिला। मकान से दुर्गंध आने और नाली से खून निकलते देख खलबली मच गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची मुगलसराय पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बलिया जिले के रसड़ा निवासी आनंद सेठ अपनी मां शकुंतला देवी के साथ मुंबई में रहते थे। मां शकुंतला देवी मुंबई नालासोपारा में रहकर किसी कंपनी में काम करती हैं। मुंबई में ही आनंद की शादी हुई। उनसे एक बेटा है। पांच साल से वे रतनपुर गांव में मकान बनवाकर अपने बेटे और बहू के साथ रह रही हैं। पड़ोसियों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व आनंद ने जहर खा लिया था। पत्नी के शोर मचाने पर पड़ोसियों की मदद से किसी तरह जान बचाई गई थी। दो साल पहले अनबन होने के कारण पत्नी आनंद को छोड़कर अपने बच्चे के साथ मुंबई वापस चली गई। रिश्तेदारों के अनुसार पत्नी ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ शादी भी कर ली है। तभी से आनंद सेठ तनाव में रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि दो दिन पहले से हल्की दुर्गंध आ रही थी। बृहस्पतिवार को दुर्गंध अधिक आने लगी तो मोहल्ले वालों ने सुअर मरने की आशंका पर सुअर वालों को फोन के माध्यम से सूचित किया। परंतु कुछ देर बाद उसके कमरे की नाली से खून निकलते देख पड़ोसियों ने मकान के अंदर खिड़की से झांक कर देखा तो आनंद का शव दिखा। उसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी। सूचना पर मुगलसराय कोतवाल गगनराज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बंद मकान का दरवाजा तोड़वाकर फोरेंसिक टीम को बुलाया और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गए। थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed