फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Attempt to Run Over Police Tractor and Firing History-Sheeter Injured in Shootout Accomplice Escapes

UP Encounter: पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश और फायरिंग, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल; साथी भाग निकला

Sat, 02 May 2026 09:13 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 02 May 2026 09:13 AM IST
सार

Chandauli News: चंदौली की बलुआ पुलिस से मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। घायल बदमाश के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Attempt to Run Over Police Tractor and Firing History-Sheeter Injured in Shootout Accomplice Escapes
मुठभेड़ में घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Encounter News: बलुआ पुलिस और बदमाश के बीच शुक्रवार की रात मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


सीओ कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि एक मई की रात बलुआ थाना पुलिस राधे की मड़ई, ग्राम सोनहुला के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भूपौली से मथेला की ओर दो ट्रैक्टर आ रहे हैं, जिनमें एक ट्रॉली सहित है और दोनों चोरी के हो सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सतर्क हो गई और मौके पर पहुंचकर वाहनों को रोकने का प्रयास किया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, टॉर्च की रोशनी में रोकने का इशारा करने पर आगे चल रहे ट्रैक्टर के चालक ने गाली-गलौज करते हुए वाहन पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश की और जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। अचानक हुए हमले से बचाव करते हुए पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में नियंत्रित फायरिंग की, जिसमें एक अभियुक्त के पैर में गोली लग गई।

घायल बदमाश को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया और उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में उसकी पहचान मृत्युंजय कुशवाहा (32) निवासी तरांव, थाना रामपुर मझवां, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के दो ट्रैक्टर, एक ट्रॉली, एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

सीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ गाजीपुर, वाराणसी व अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर समेत करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: हर्ष फायरिंग से बालक की मौत...शादी समारोह में मातम, बेटे की लाश पकड़कर रोया पिता; पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed