फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Attempt of murderous attack on Lekhpal

Chandauli News: लेखपाल पर जानलेवा हमले की कोशिश

Sun, 20 Jul 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Attempt of murderous attack on Lekhpal
दुलहीपुर। मुगलसराय थाना क्षेत्र के दुलहीपुर चौकी के सामने शुक्रवार की देर रात अराजक तत्वों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से ड्यूटी से लौट रहे लेखपाल पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। लेखपाल सुजीत कुमार के अनुसार उनकी गाड़ी को कुछ अज्ञात लोगों ने ओवरटेक कर रोकवाया और वाहन से बाहर निकालकर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन

लेखपाल सुजीत ने बताया कि शुक्रवार की रात वे गंगा के तटवर्ती बाढ़ प्रभावित गांवों से ड्यूटी पूरी कर लौट रहे थे। उसी बीच एक ऑटो में सवार कुछ लोग उनका पीछा करने लगे और रास्ते में गाड़ी रोकवाकर गंदी-गंदी गालियां देते हुए नीचे उतारने की कोशिश की। उन्होंने तत्काल दुलहीपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी पर तैनात कांस्टेबल परवेज अहमद मौके पर पहुंचे। इस बीच हमलावर भाग चुके थे। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही अन्य लेखपाल भी मौके पर पहुंच गए और समर्थन में खड़े हो गए। लेखपाल सुजीत ने कोतवाली में एक नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उनके साथ लेखपाल पंकज सिंह समेत अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मुगलसराय थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed