{"_id":"574f43b44f1c1b9f4a1094c9","slug":"attack-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार पर बोला हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार पर बोला हमला
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Thu, 02 Jun 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो वर्ष में ही मोदी सरकार की हवा निकल चुकी है। केंद्र झूठे वादे कर सत्ता में आयी लेकिन अब लोगों के सामने सरकार की कलई खुलने लगी है। यही कारण है कि हाल ही में हएु पांच राज्यों में चार राज्यों में भाजपा की दाल नहीं गल सकी। ये बातें वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने बुधवार को चकिया तिराहा पर मुगलसराय के पूर्व विधायक के पुण्य तिथि पर आयोजित सभा में कहीं।
दिन में 11.30 बजे चकिया तिराहा स्थित गंजी प्रसाद यादव की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने पहले पूर्व विधायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद स्मृति सभा में जहां प्रदेश सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई वहीं केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि एक लहर चली थी और इसी में बहकर केंद्र में भाजपा की सरकार बन गई लेकिन इसके बाद प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में ही रोहनिया विधान सभा चुनाव में सपा को बड़े अंतर से जीत मिली। यही नहीं इस वर्ष ओसोम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल और पांडिचेरी में चुनाव हुए। प्रधानमंत्री ने चुनावी सभा में पूरी ताकत झोंकी लेकिन ओसोम छोड़ कर कहीं नहीं जीती। यह साबित करता है कि मोदी का जादू खत्म हो रहा है। दूसरी तरफ प्रदेश सरकार ने चार वर्षों में विकास की गंगा बहायी है। सभी टू लेन सड़कों को फोर लेन किया जा रहा है। बड़े शहरों में मेट्रो चलाने की तैयारी है। लोहिया गांवों के रूप में गांवों का समग्र विकास हो रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हित में काम कर रही है। इसके पूर्व उन्होंने पूर्व विधायक और स्वतंत्रता सेनानी गंजी प्रसाद को याद किया। वहीं पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, पूर्व विधायक प्रभुनरायन यादव, पूर्व विधायक राजनाथ यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिहं, पूर्व अध्यक्ष छत्रबली सिंह, पूर्व प्रमुख चहनियां हरिदास, मुगलसराय विधान सभा प्रत्याशी बाबूलाल यादव, मनोज काका, संतोष यादव, लालजी यादव आदि रहे। वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने बाबूलाल यादव के मानसनगर और पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के बौरी गांव स्थित आवास पर पहुंचे।