{"_id":"5e7e40f28ebc3e78b032b7de","slug":"attack-on-police-man-head-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव का संदेश देने निकले पुलिसकर्मियों पर हमला, सिपाही का सिर फूटा, 13 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव का संदेश देने निकले पुलिसकर्मियों पर हमला, सिपाही का सिर फूटा, 13 लोग गिरफ्तार
Sat, 28 Mar 2020 02:05 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 28 Mar 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
चंदौली के शिकारगंज पुलिस चौकी के निरीक्षक के नेतृत्व में कोरोना से बचाव का संदेश देने के लिए निकले पुलिसकर्मियों पर सिताताली गांव में शुक्रवार को कुछ मनबढ़ों ने हमला कर दिया। इसमें एक सिपाही का सिर फट गया। पुलिस ने मामले में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने एक स्थान पर बैठे लोगों के समूह को हटाते हुए निर्देश दिया कि भीड़ न लगाएं। इसके बाद पुलिसकर्मी सिताताली गांव पहुंचे। यहां कई युवा सड़क पर क्रिकेट खेल रहे थे। पुलिस ने युवाओं को घर जाने के लिए कहा तो कुछ मनबढ़ों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
इससे सिपाही अतुल कुमार के सिर पर गंभीर चोट आ गई। सिपाही को पीएचसी ले जाया गया। यहां स्वास्थ्य कर्मियों ने पांच टांके लगाए। सीओ नीरज पटेल ने बताया कि मामले में कोतवाली पुलिस ने 13 लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन