फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Athletes walk on the eve of National Sports Day

राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर पैदल चले खिलाड़ी

Sun, 28 Aug 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Athletes walk on the eve of National Sports Day
चंदौली क्रीड़ा भारती व स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली (नंद बॉक्सिंग अकादमी) की ओर से विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने पैदल मार्च निकालकर लोगों को खेलों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बताया गया कि खेलों से ही युवाओं का विकास हो सकता है।
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद के जयंती की पूर्व संध्या पर कैलाशपुरी स्थित साई पब्लिक स्कूल से पैदल मार्च को मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव और राजीव श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खिलाड़ी जीटी रोड, आर्य समाज मंदिर से पटेल नगर, रवि नगर होते हुए वापस स्कूल पहुंचे। इस अवसर पर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के महासचिव व चंदौली क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष कुमार नंदजी ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार को रस्सी कूद,पंजा कुश्ती, कैरम खेल का अयोजन किया जाएगा। पैदल मार्च में साईं पब्लिक स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, स्टूडेंट पब्लिक स्कूल, जेएन ग्लोबल एकेडमी, ज्योति कॉन्वेंट स्कूल, मुगलसराय कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, नंद बॉक्सिंग एकेडमी से लगभग 150 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सिद्धार्थ कबीर, मनीष सिंह, प्रताप नारायण चौबे, रोहित यादव, सुनीता कुमारी, राहिल इमाम, हैप्पी सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed