फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   assessment in Three centers

तीन केंद्रों पर मूल्यांकन शुरू

Fri, 01 Apr 2016 01:38 AM IST
Updated Fri, 01 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
assessment in Three  centers
कॉपी का मूल्यांकन करते शिक्षक।

विज्ञापन
 इंटरमीडिएट  की बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन गुरुवार से महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में शुरू हो गया। मूल्यांकन  केंद्र पर इलाहाबाद, बरेली और मेरठ  मंडल की दो लाख 46 हजार 512 कापियां जांची जाएंगी। पहले दिन  सभी  परीक्षकों और डिप्टी हेड को जांचने के लिए 25-25 कापियां दी गईं। इंटर की कापियों के मूल्यांकन के लिए 53 डिप्टी हेड और 504 परीक्षक लगाए गए हैं। 

यूपी बोर्ड परीक्षा की समाप्ति के बाद कापियों के मूल्यांकन का कार्य शुरू हो चुका है। जिले में तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। चकिया और मुगलसराय में हाईस्कूल और महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की कापियां जांची जा रही हैं। इस दौरान हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, मनोविज्ञान,  रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, नागरिक शास्त्र, भूगोल, अर्थ शास्त्र, समाजशास्त्र,  शिक्षाशास्त्र, इतिहास, बहीखाता, व्यापारिक संगठन, कंप्यूटर, सामान आधारित विषय की कापियों का मूल्यांकन होगा। उपनियंत्रक संकलन केंद्र डा.  रामचंद्र शुक्ल ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के  निर्देशों के तहत कापियों का मूल्यांकन कराया जा रहा है। प्रत्येक परीक्षक को अधिकतम 45 कापियां  दी जाएंगी, ताकि गुणवत्तापरक ढंग से मूल्यांकन किया जा सके। कहा कि संबंधित  विषय में स्नातकोत्तर को ही परीक्षक की ड्यूटी में लगाया जा रहा है। मूल्यांकन  में गलती मिलने पर संबंधित परीक्षक  के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed