{"_id":"5950179d4f1c1b64758b48af","slug":"asked-for-two-years-of-outstanding-honorarium","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल का बकाया मानदेय मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल का बकाया मानदेय मांगा
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम रोजगार सेवक संघ की बैठक रविवार को सदर ब्लाक परिसर में हुई। इसमें दो वर्ष से बकाए मानदेय के भुगतान की मांग की गई। साथ ही रोजगार सेवकों ने शासन स्तर पर लम्बित मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। चेताया कि रोजगार सेवक मानदेय व अन्य मांगों को पूरा के लिए आंदोलन के मूड में हैं और 29 जून को लखनऊ पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगां
इस मौके पर जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल ने कहा कि रोजगार सेवकों को दो वर्ष से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। ऐसी स्थिति में आर्थिक संकट झेल रहे रोजगार सेवक भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। बकाए मानदेय के लिए कई बार आवाज बुलंद की गयी, लेकिन प्रशासन व शासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। कहा कि रोजगार सेवक अब अपनी उपेक्षा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। 29 जून को लखनऊ में बृहद आंदोलन शुरू करेंगे। इसके बाद भी सरकार नहीं चेती तो रोजगार सेवक भूख हड़ताल व आमरण अनशन करेंगे। इस दौरान रोजगार सेवक कार्य से विरत रहकर लखनऊ में आंदोलन को धार देने का काम करेंगे। बताया कि जिले के रोजगार सेवक 28 जून को निजी साधन से लखनऊ कूच करेंगे। इस मौके पर अजीत यादव, भावेश त्रिपाठी, चन्दन, आशुतोष त्रिपाठी, विपिन सिंह, हरेराम, आजाद यादव, सुशील दुबे, सुभाष शर्मा, संजय खरवार, रविप्रकाश पांडेय, पवन गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संचालन रामअवतार चौहान ने किया।