फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Asif defeated Kadir and Rahi in the race of 16 meters

16 सौ मीटर की दौड़ में आसिफ ने कादिर व राही को पछाड़ा

Thu, 22 Oct 2020 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Asif defeated Kadir and Rahi in the race of 16 meters
शहाबगंज। किड़िहिरा गांव के तिरंगा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से गांव में बृहस्पतिवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक व बालिका खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब दमखम दिखाया। मौजूद दर्शक भी तालियों से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एड. जितेंद्र कुमार ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि असफलता ही सफलता का मूल मंत्र है। असफल होने वाले ही कठिन परिश्रम कर सफलता का स्वाद चखते हैं। खेलों से युवाओं में आपसी समरसता बढ़ती है। विशिष्ट अतिथि अमर गोंड ने कहा कि युवाओं को हार व जीत की चुनौती समझकर श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अभ्यास करना चाहिए। प्रतियोगिता के बालक वर्ग की 2600 मीटर की दौड़ में आकिब प्रथम, विजय कुमार द्वितीय व शादाब तृतीय रहे। 1600 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर आसिफ, द्वितीय स्थान पर कादिर व तृतीय स्थान पर राही ने कब्जा किया। वहीं बालिका वर्ग की 1000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान बुलबुल, द्वितीय स्थान अंजली व तृतीय स्थान फलक ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को नगद पुरस्कार, मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया। गांव के पॉलिटेक्निक के टॉपर शैलेष कुमार को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर रतीश कुमार, फारूक, मुजिबुद्दीन, घुरे, वसीउद्दीन, सलाउद्दीन, परवेज अली खां, दीनानाथ, शिवपूजन, बाबई, सिब्बल, असलम, अनवर, गुफरान, रवि कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed