फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   As soon as the summer started, the power cut started bothering

Chandauli News: गर्मी शुरू होते ही बिजली कटौती करने लगी परेशान

Fri, 07 Apr 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
As soon as the summer started, the power cut started bothering
इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूं के फसल को आग से बचाने के लिए सुबह के नौ से शाम के पांच बजे तक बिजली कटौती की जा रही है। वहीं बाजारों में भी अनियमित कटौती होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

निर्धारित शेड्यूल के बाद भी रात और सुबह में बिजली कटौती होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि कस्बा फीडर या अन्य फीडर से आपूर्ति 18 घंटे करने का शासन का निर्देश है। इसके बाद भी बाजार वाले फीडर से भी आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। ग्रामीणों का कहना है की गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की आंखमचौली बढ़ गई है। सबसे ज्यादा परेशानी रोजेदारों को उठानी पड़ रही है। इस संबंध में उपकेंद्र के अवर अभियंता घनश्याम प्रसाद ने बताया कि रोस्टरिंग के हिसाब से आपूर्ति की जा रही है। कस्बा फीडर पर कंप्लेन की स्थिति में आपूर्ति बाधित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी फसल जब तक कट नही जाती, तब तक आपूर्ति इसी प्रकार होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed