{"_id":"6ad91947f94aedf4a4051dfa","slug":"as-soon-as-the-arrow-struck-dashakandhar-burst-into-roaring-flames-and-chants-of-jai-shri-ram-echoed-all-around-chandauli-news-c-189-1-svns1012-156522-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: तीर लगते ही धू-धू जला दशकंधर, गूंजे श्रीराम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: तीर लगते ही धू-धू जला दशकंधर, गूंजे श्रीराम के जयकारे
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के मानस नगर में रावण दहन के दौरान उपस्थित लोग। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर रामलीला के मंचन के बाद रावण के पुतलों का दहन किया गया। कहीं 65 तो कहीं 40 फीट ऊंचे पुतले जलाए गए। रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे। राम ने रावण की नाभि में अग्निबाण चलाया। तीर लगते ही दशकंधर का पुतला धू-धू कर जल उठा। इस दौरान जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
नगर के मानस नगर में नवयुवक समिति की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल से कुछ दूरी पर स्थित पार्क में 65 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया था। मंगलवार शाम से ही रावण दहन देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। मंगलवार होने के कारण मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया गया, जिससे यहां मेले जैसा माहौल रहा।
दर्शन-पूजन के बाद लोग मैदान में बैठकर रावण दहन का इंतजार करने लगे। रामलीला में राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। इसके बाद राम ने अग्निबाण चलाया और रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। इस दौरान लोगों ने जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।इसी तरह अमोघपुर में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन
इनसेट-
राम-रावण के युद्ध का हुआ मंचन
चकिया संवाददाता के अनुसार, विजयादशमी पर मंगलवार शाम दुर्गा पूजा समिति सहदुल्लापुर की ओर से मां काली जी के पोखरे पर 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इससे पहले पचवनियां प्रखंड रामलीला समिति के बाल कलाकारों ने राम-रावण युद्ध का मंचन किया। दुर्गा पूजा समिति सहदुल्लापुर और पचवनियां प्रखंड रामलीला समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मंचन वकील चौहान और राजेश पटेल की देखरेख में हुआ। रामलीला के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान आकर्षक आतिशबाजी ने लोगों का ध्यान खींचा।
सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम विकास मित्तल, सीओ चकिया अजीत सिंह चौहान, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह और चौकी प्रभारी सुनील कुमार मौर्य के के साथ पीएसी के जवान तैनात रहे। इस दौरान समिति के अध्यक्ष दीपक चौहान, राजेश चौहान, मनोज चौहान, प्यारे लाल सोनकर, संजय चौहान, कपूरचंद्र जायसवाल, रामललित यादव, राजू चौहान और शुभम मोदनवाल आदि मौजूद रहे।