फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Arun is preparing saplings of players with his courage.

Chandauli News: अपने हौसले से खिलाड़ियों की पौध तैयार कर रहे अरुण

Thu, 19 Sep 2024 06:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Arun is preparing saplings of players with his courage.
सकलडीहा। कुछ करने का हौसला हो तो हर चुनौती छोटी पड़ जाती है। ऐसा ही कर दिखाया है नई बाजार के माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक अरुण रत्नाकर ने। उनकी नियुक्ति तो सामान्य विषय के शिक्षक के रूप में हुई है लेकिन खेल में उनका बेहद लगाव है। छात्र-छात्राओं को खेल के लिए प्रोत्साहित करने के साथ प्रशिक्षण भी देते हैं। 50 विद्यार्थियों को उन्होंने अपने पैसे से हॉकी स्टिक खरीदकर दी है। इस समय वह 30 छात्राओं और 20 छात्राें को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के बरठी गांव के निवासी अरुण रत्नाकर का सपना खिलाड़ी बनना था लेकिन सुविधाएं की कमी के कारण वह पूरा नहीं हो सका। इस पर उन्होंने खेल में रुचि रखने वाले बच्चों की मदद का संकल्प लिया। माध्यमिक विद्यालय में नियुक्ति होने के बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं को खेल के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद बच्चे खुद आगे जाने लगे। अरुण के मार्गदर्शन में विद्यालय का छात्र राजन कुमार राय का कबड्डी में प्रदेश स्तरीय टीम में चयन हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं, उन्होंने हाकी की टीम तैयार की और उन्हें प्रशिक्षण देना शुरू किया। अरुण ने 50 खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक खरीदकर दी। विद्यालय के मैदान को समतल कराया। फिलहाल उनकी टीम में छठी, सातवीं और आठवीं की 30 छात्राएं और 20 छात्र शामिल हैं। अरुण सुबह-शाम उन्हें प्रशिक्षण देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed