{"_id":"5e4d8b528ebc3ef2542db45e","slug":"art-class-hindi-paper-replaced-instead-of-normal-chandauli-news-vns511728588","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य की दे दी हिंदी कला वर्ग का पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य की दे दी हिंदी कला वर्ग का पेपर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। यूपी की बोर्ड की परीक्षाओं में तमाम निर्देशों के बाद भी प्रश्न पत्र वितरण में लापरवाही का मामला सामने आया है। नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को हिंदी की परीक्षा में विज्ञान वर्ग की छात्रा को सामान्य हिंदी के स्थान पर इंटर कला वर्ग का हिंदी का प्रश्न पत्र दे दिया गया। आरोप है कि डेढ़ घंटे बाद छात्रा की शिकायत पर प्रश्न पत्र को बदला गया। बुधवार को छात्रा के पिता ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में की है।
पीडीडीयू नगर निवासी मोहन सिंह यादव ने अधिकारियों की दी गई शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री वर्षा कुमारी नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की नियमित छात्रा है। 18 फरवरी को उसकी सामान्य हिंदी की परीक्षा थी। आरोप है कि कक्ष निरीक्षक ने उसे सामान्य हिंदी के स्थान पर हिंदी का पेपर दे दिया। इसकी जानकारी छात्रा को परीक्षा शुरू होने के डेढ घंटे बाद हुई। इस पर उसने कक्ष निरीक्षक को बताया तो बाद में उसके स्थान पर दूसरी छात्रा को दिए गए सामान्य हिंदी का पेपर उसे दिया गया। इसके कारण उसे प्रश्न पत्र हल करने के लिए कम समय मिल सका। इस संबंध में इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य आभा सिंह ने बताया कि कक्ष निरीक्षक द्वारा भूलवश उस छात्रा को सामान्य हिंदी क स्थान पर हिंदी का पेपर दे दिया गया था। आधे घंटे बाद जानकारी होते ही छात्रा को सामान्य हिंदी का पेपर सौंप दिया गया।