{"_id":"6640c7d69269ce63560f3c89","slug":"arrogant-youth-beat-dancers-dancing-in-chandauli-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मनबढ़ युवकों ने नर्तकियों का फोड़ा सिर, मनपसंद गाने पर नहीं किया था डांस; कहासुनी के बाद मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मनबढ़ युवकों ने नर्तकियों का फोड़ा सिर, मनपसंद गाने पर नहीं किया था डांस; कहासुनी के बाद मारपीट
Sun, 12 May 2024 07:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 12 May 2024 07:15 PM IST
सार
Chandauli News: गाने की फरमाइश को लेकर विवाद हो गया। तभी गांव के कुछ मनबढ़ युवकों ने मारपीट कर दोनों नर्तकियों को घायल कर दिया। जिनका इलाज एक निजी चिकित्सालय में कराया गया।
विज्ञापन
घायल नर्तकियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली के इलिया थाना क्षेत्र के जिगना गांव में मकान के छत की ढलाई होने के उपलक्ष्य में हो रहे डांस कार्यक्रम के दौरान बीती रात गांव के ही मनबढ़ युवकों ने मनपसंद गाने पर नहीं नाचने पर दो नर्तकियों को मार-पीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
जिगना गांव में बहादुर यादव के नवनिर्मित भवन की ढलाई हुई थी। इस उपलक्ष्य में रिश्तेदारों सहित गांव वालों के भोजन के उपरांत नृत्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। यहां अदलहाट थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की नर्तकी मीना व भारती आई थी।
विज्ञापन
नर्तकियों का आरोप है कि चकिया थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी देवानंद ने जिगना बहादुर यादव के यहां जाने का सट्टा लिखाया था। जो रात में ही वहां से भाग आया और आयोजक ने मारपीट के बाद भी एक भी पैसे का भुगतान नहीं किया। प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद्र सरोज का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है, अगर तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन