फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Army of officers reached the lake and river banks on the eve of Chhath

छठ की पूर्व संध्या पर सरोवर और नदी तटों पर पहुंची अधिकारियों की फौज

Sun, 30 Oct 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Army of officers reached the lake and river banks on the eve of Chhath
पीडीडीयू नगर। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ की पूर्व संध्या पर शनिवार को जिला और मंडल स्तरीय अधिकारियों ने सरोवर, नदी और तालाब के तटों पर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान यहां सुरक्षा, उचित प्रकाश व्यवस्था और साफ सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ईशा दुहन शनिवार की दोपहर में पीडीडीयू नगर के दामोदरदास पोखरे पर पहुंच कर यहां सुरक्षा, सफाई व्यवस्था जायजा लिया। इस दौरान यहां उचित प्रकाश व्यवस्था का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने यहां सुरक्षा के लिए नाव की व्यवस्था करने, उचित संख्या में पुलिस की तैनाती के भी निर्देश दिए। ताराजीवनपुर संवाददाता के अनुसार जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय के साथ शनिवार को क्षेत्र के आलमपुर गांव में स्थित तालाब का स्थलीय निरीक्षण किया। एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने किया। उन्होंने तालाब की साफ-सफाई के साथ व्रती महिलाओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान गुलजारी देवी, राहुल जायसवाल, नगीना यादव, अमित यादव, विनोद कुमार रहे। धानापुर संवाददाता के अनुसार एसडीएम सकलडीहा मनोज पाठक ने शनिवार को क्षेत्र के नरौली स्थित गंगा घाट का निरीक्षण किया। बाद में डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे ने भी नरौली घाट पर पहुंच कर कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर से दो गोताखोर और तीन नावों का इंतजाम कराया। इस मौके पर वीडीओ विजय कुमार, प्रधान रामजी कुशवाहा, अरविंद राम, लेखपाल अरूण अवस्थी, जय कृष्ण रस्तोगी, निहोर रस्तोगी, छोटू मोदनवाल रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार छठ पूजा की पूर्व संध्या पर एडीओ पंचायत अरविंद सिंह ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नहर, अमृत सरोवर, नदी,पोखरा पर बनाये गए छठ घाटों का निरीक्षण किया। क्षेत्र के बरांव, करानी, बेन, इलिया, तियरी, शहाबगंज, डूमरी,एकौना, मुरकौल, लटांव, अरारी, पालपुर, मनकपड़ा आदि गांवों में जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

चहनिया। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर छठ पूजा पर व्रतियों की भीड़ को देखते हुए शनिवार की शाम आईजी के सत्यनरायन और एसपी अंकुर अग्रवाल ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। घाट पर छठ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने का निर्देश दिया। गंगा सेवा समिति अध्यक्ष दीपक जायसवाल से घाट पर व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की शाम पहुंचे आईजी के सत्यनारायण और एसपी अंकुर अग्रवाल ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, गंगा नदी में बैरीकेडिंग, शौचालय, मेडिकल टीम, कंट्रोल रूम, अनाउंसमेंट, एनडीआरएफ टीम, नाव के साथ गोताखोर, एटीं रोमियों, महिला पुलिस, पीएसी तैनाती आदि की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल से घाट की महत्ता और भीड़ के बारे में जानकारी ली। समिति के वैलेंटियर को यहां घाट पर मौजूद रहने का निर्देश दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि कहा कि घाट पर किसी प्रकार की अव्यवस्था नपहीं होनी चाहिए। इस दौरान एसडीएम मनोज पाठक, सीओ राजेश राय, बलुआ इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह, डीपीआरओ ब्रम्हचारी दुबे, बीडीओ शशिकांत पांडेय, एडीयो पंचायत कौशलेंद्र विक्रम सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी जागृति यादव, आंनद यादव, डॉ. अजय कुमार सिंह, राजेश साहनी, लेखपाल शिवप्यारे दुबे, जुगनू पासवान रहे।
धानापुर। डाला छठ पर डीएम ईशा दुहन लगातार तालाबों, गंगा तटों और नदी के घाटों पर साफ सफाई का निर्देश दे रही हैं। बावजूद इसके ग्रामसभा धानापुर के कुसम्ही गांव में इसका असर नही दिखा। ग्रामीणों ने शनिवार को खुद हाथ में फावड़ा लेकर तालाब की सफाई की। यही हाल गांव में स्थित अन्य तालाबों का है। यहां डाला छठ जैसे पर्व पर भी साफ सफाई नही हुई। गांव के झारखंडे बिंद, अनिल यादव, राजेश, कमला ने बताया कि प्रशासन की ओर से सफाई का इंतजाम नहीं किया गया। इसके बाद हम लोगों ने स्वयं साफ सफाई की है। संवाद

चंदौली। सूर्योपासना का महापर्व डाला छठ बिहार सीमा पर स्थित जनपद में धूमधाम से मनाया जा रहा है। शनिवार की शाम वेदी पूजन के लिए व्रती महिलाओं का हुजूम घाटों पर उमड़ा पड़ा। नगर के सावजी पोखरा और प्राचीन काली माता मंदिर सहित ग्रामीण अंचल के पोखरा पर छठ पर्व की पूर्व संध्या पर भीड़ रही। महिलाओं ने घाटों की छेकाई की और वेदी बनाकर पूजन अर्चन किया। इलिया संवाददाता के अनुसार डाला छठ क दूसरे दिन महिलाओं ने दिन भर निराजल व्रत किया और घाट पर पहुंच कर पूजा अर्चना की। महिलाओं ने कस्बा स्थित रानी लक्ष्मीबाई अमृत सरोवर के साथ क्षेत्र के नदी, तालाबों, अमृत सरोवरों के तट पर पहुंचकर वेदी पूजन किया।बबुरी संवाददाता के अनुसार स्थानीय कस्बा क्षेत्र के तालाबों पर लोक आस्था का महापर्व डाला छठ की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने घाट पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed