फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Arhatiya and buyers clashed, accused of snatching cash and chain

आढ़तिया और खरीदारों के बीच हुई मारपीट, नकदी और चेन छीनने का आरोप

Mon, 11 Jul 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Arhatiya and buyers clashed, accused of snatching cash and chain
सब्जी मंडी स्थित एक आढ़तिया की दुकान पर रविवार को आलू खरीदने पहुंचे ग्राहकों से बिक्री दाम को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। जिसमें दोनों पक्षों से पांच लोगों को चोटे आई। आढ़तिया ने दुकान में तोड़फोड़ करने और सोने की चेन और गल्ले में रखा 50 हजार छीनकर भाग जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना की जानकारी पर पहुंचे विधायक रमेश सिंह ने थानाध्यक्ष को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

खुटहन गांव निवासी सुनील मौर्या का जौनपुर मार्ग स्थित सब्जी मंडी में आढ़त की दुकान है। उनका आरोप है कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी पिलकिछा गांव के दो व्यक्ति आकर आलू के भाव को लेकर कहासुनी करने लगे। बात बढ़ते बढ़ते हाथापाई पर आ गई। आढ़तिया का आरोप है कि तभी दोनों व्यक्तियों की तरफ से कई लोग आकर मारपीट करने लगे। बीच बचाव को पहुंचे उसके पिता रामफेर मौर्या और भाई अनिल मौर्या को भी चोटे आई। आरोप है कि उसके गले से सोने की चेन और गल्ले में रखा पैसा भी उठा ले गए। वहीं दूसरे पक्ष के शंभू और गुड्डू का कहना है कि आलू के भाव को लेकर कहासुनी हुई थी। छिनैती का आरोप बेबुनियाद है। प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed