{"_id":"6175b4522f0c22305f0b849e","slug":"application-of-more-than-eight-hundred-certificates-is-pending-in-five-tehsils-chandauli-news-vns619076398","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच तहसीलों में लंबित है आठ सौ से अधिक प्रमाणपत्रों का आवेदन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच तहसीलों में लंबित है आठ सौ से अधिक प्रमाणपत्रों का आवेदन...
विज्ञापन
चंदौली। तहसील प्रशासन की ओर से जारी होने होने वाले आय, जाति तथा निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदकों को इन दिनों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके पीछे मुख्य वजह प्रमाण पत्र जारी करने में अफसर सुस्ती बरत रहे है। जनपद के पांचों तहसीलों में कुल आठ सौ से अधिक आवेदन लंबित है। ऐसे लोगों की सुनने की बजाय अफसर जांच के बाद प्रमाण पत्र जारी करने का दिलासा दे रहे है।
स्कूल कालेजों में दखिला, योजनाओं के लिए आवेदन तथा नौकरी के लिए आय, जाति और निवास पत्र की दरकार होती है। आवेदकों के द्वारा सहज जन सेवा केंद्रों के माध्यम से आवेदन किया जाता है। इसके बाद पोर्टल पर राजस्व विभाग के कर्मियों के द्वारा आवेदनों का सत्यापन किया जाता है। फिर संबंधित तहसीलदार या एसडीएम के पोर्टल से प्रमाण पत्रों को जारी किया जाता है। सामान्य रुप से आवेदन के एक सप्ताह के अंदर प्रमाण पत्र जारी किए जाते रहे है। लेकिन विगत एक माह से तहसीलों में प्रमाण पत्र जारी करने सुस्ती बरती जा रही है। इसके चलते लोगों को सरकारी कार्यालयों का चक्कर काटना पड़ रहा है।
इनसेट..............
एक पखवारे बाद भी नहीं मिला प्रमाण पत्र
सदर तहसील के जगदीशसराय गांव निवासी धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार के लोगों का आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। लेकिन 15 दिन बाद भी तहसील से प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सका। संबंधित अफसर से मुलाकात करके अपनी समस्या से अवगत कराया। उन्होंने जल्द प्रमाण पत्र जारी करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
कोट.....................
सहज जनसेवा केंद्रों के माध्यम से लोग आय, जाति अथवा निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं। इसके बाद संबंधित क्षेत्र के राजस्व कर्मी के द्वारा आवेदनों का सत्यापन कराया जाता है। सत्यापन होने के बाद आवेदक को सहज जन सेवा केंद्र के माध्मय से प्रमाण पत्र उपलब्ध हो जाता है। तकनीकी दिक्कत के चलते देरी हो सकती है। -विजय नारायन सिंह, एसडीएम सदर।