फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Applause from the staging of the play was

नाटक के मंचन से पाई वाहवाही

Tue, 29 Nov 2016 01:56 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 29 Nov 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
Applause from the staging of the play was
प्रमाण पत्र देते अतिथि
क़स्बा स्थित जॉब्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलाजी की ओर से एक पखवारा से चल रहे विभिन्न प्रतियोगिताओं का समापन रविवार को स्थानीय बृजनंदनी कान्वेंट स्कूल के समागार में समारोहपूर्वक हुआ। इस दौरान छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

 छात्रा गायत्री द्वारा मैया यशोदा, पल्लवी ने धानी चुनरिया पर, संजू द्वारा चिटियां कलाईयां वे, कीर्ति द्वारा राधा तेरी चुनरी व धनिश कुमार मौर्य मिश्रित गाने डांस कर लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। मध्यांतर में छात्रों ने "नोटों पर सर्जिकल स्ट्राइक" नामक नाटक प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। युगल डांस में देश रंगीला रंगीला पर काजल व पल्लवी ने शानदार प्रस्तुति की।
विज्ञापन

संस्था के छात्र मनोज ने यहां भोजपुरी गीत 'द्वापर में मोरी मईया निंदियो न लिहली' सुनाया। इस दौरान प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। निबंध प्रतियोगिता में स्वेच्छा सिंह,मेहंदी प्रतियोगिता में रेखा चौहान,रंगोली प्रतियोगिता में ओ लेवल टीम एवरग्रीन,शिल्प कला व प्रदर्शनी में ऋतिक मौर्य,नृत्य स्पर्धा में धनिश कुमार मौर्य को ट्राफी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टूडेंट ऑफ़ ईयर' का अवार्ड दीपक राय को मिला जबकि बेस्ट स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार अनामिका मिश्रा को मिला। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि अमित मौर्य व अखिलेश अग्रहरि ने मां सरस्वती के चित्र पर  माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आंचल श्रीवास्तव ने        सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत की।इस अवसर पर दीपक सरकार, राजेश मौर्य, देवानंद यादव, महेंद्र, दीपक यादव, पंकज यादव, दीप शिखा पांडेय, बृजराज यादव, प्रवीण, अरविंद, नेहा, मयंक, शुभम, संदीप, नितेश, अवनीश, अभिषेक, स्वाति आदि रहे। संचालन विवेकानंद यादव ने, स्वागत व आभार पवन कुमार मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed