फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Anyone talking about untouchability is unrighteous and a criminal: Indresh Kumar

छूत-अछूत की बात करने वाला अधर्मी, अपराधी : इंद्रेश कुमार

Thu, 22 Jan 2026 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Anyone talking about untouchability is unrighteous and a criminal: Indresh Kumar
शहरनामा की फोटो--------चहनियां के समुदपुर में मुख्यअति​थि को स्मृति चिन्ह देते आयोजक उपेंद्र सि
टांडाकला। समुदपुर में बुधवार को सर्वधर्म, समाज एवं अनेकता में एकता विषय पर कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार, जय भारत मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, महामंडलेश्वर स्वामी अतुलानंद ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर गायत्री और महामृत्युंजय मंत्र, राष्ट्र गान हुआ। आयोजक उपेंद्र सिंह गुड्डू ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि इंद्रेश कुमार ने कहा कि सारे जहां से अच्छा देश हमारा है। हमारे देश में जो है, वह किसी और देश में नहीं है। कहा कि जब हम एक ईश्वर की संतान हैं, तो अछूत कैसे हो गए। जो छूत-अछूत की बात करता है वह पापी, अधर्मी, अपराधी है। इसीलिए भारत एकता मंच बनाया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी अनन्तानंद महाराज ने मानवता के प्रति लोगों को सचेत करते हुए सनातन धर्म को आगे बढ़ाने और सबको एक धागे में पिरोकर साथ चलने पर जोर दिया। इस मौके पर संत त्रिपाठी, धनंजय सिंह, राजकिशोर सिंह, अनुज सिंह, गणेश सिंह, एमएम रहमान, आशुतोष सिंह, बिपुल सिंह,धीरेंद्र सिंह, खुश्बू किन्नर आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed