फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Antyodaya has to reach the last person of the society.

Chandauli News: समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही है अंत्योदय

Tue, 26 Sep 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Antyodaya has to reach the last person of the society.
पीडीडीयू नगर। एकात्म मानववाद के प्रणेता अंत्योदय के जनक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सोमवार को मनाई गई। इस मौके पर जगह-जगह पं. दीनदयाल उपाध्याय को याद किया गया। गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। इस दौरान उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी पीडीडीयू नगर मंडल इकाई की ओर से परमार कटरा स्थित पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल ने अंत्योदय जैसे दर्शन समाज को दिया है। इसी सूत्र पर भाजपा कार्य करती है। कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही अंत्योदय है। कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने पर ही देश का सर्वांगीण विकास हो सकता है। इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल, अनिल गुप्ता गुड्डू, सुधीर घोष, सतीश चौहान, आलोक सिंह, गीतारानी गुप्ता, किरन शर्मा, आलोक वरुण रहे।
विज्ञापन


पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में काशी प्रांत अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने स्मृति उपवन में पहुंच कर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के चरणों में शीश नवाया। गोष्ठी में कहा कि अंत्योदय और एकात्म मानववाद से ही देश का विकास हो सकता है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, अनिल गुप्ता गुड्डू, शिव शंकर सिंह पटेल, शुभम गुप्ता, जितेंद्र पांडेय, इकबाल अहमद राजू, अनुराग मौर्य, प्रमोद पटेल, सतीश पटेल, प्रभु प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed