{"_id":"6ad9180f645305867b09bd9d","slug":"another-vande-bharat-special-train-to-run-between-delhi-and-patna-chandauli-news-c-189-1-svns1012-156582-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दिल्ली-पटना के बीच चलेगी एक और वंदे भारत स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दिल्ली-पटना के बीच चलेगी एक और वंदे भारत स्पेशल
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली और पटना के बीच एक और वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे पीडीडीयू जंक्शन के यात्रियों को भी सहूलियत होगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 02254 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को चलेगी। यह नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे रवाना होकर शाम छह बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहरने के बाद बक्सर और आरा होते हुए रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 02253 पटना-नई दिल्ली स्पेशल 24 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। यह पटना से सुबह 10 बजे रवाना होकर दोपहर 1:10 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ होते हुए रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन में वंदे भारत के 20 कोच लगाए जाएंगे।