फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Another bike stolen from the same place in a fortnight

एक पखवाड़ा में एक ही स्थान से दूसरी बाइक चोरी

Tue, 19 Oct 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Another bike stolen from the same place in a fortnight
सैयदराजा। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो मालगोदाम स्थित एक अस्पताल के समीप खड़ी बाइक मंगलवार को चोरों ने गायब कर दी। पीड़ित वार्ड नंबर 12 लोहिया नगर निवासी संजय कुमार गुप्ता ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। एक पखवाड़े में दूसरी बार इसी स्थान से बाइक चोरी हुई है। इससे क्षेत्रीय लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

लोहियानगर निवासी संजय कुमार गुप्ता दांत के इलाज के लिए दोपहर दो बजे निजी चिकित्सक के यहां पहुंचा था। इलाज कराकर वह वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और संजय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। एक पखवाड़ा पूर्व मालगोदाम रोड से एक डॉक्टर की बाइक चोरी हो गयी थी। अब तक न तो बाइक का पता चला और न ही चोर का। इस बीच दूसरी बाइक चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed