फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Another accused of bank robbery arrested

स्टेट बैंक लूट का एक और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 15 Jul 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Another accused of bank robbery arrested
सैयदराजा। स्थानीय नगर में पिछले दिनों स्टेट बैंक की शाखा के समीप से 13 लाख रुपये लूट के एक और आरोपी को पुलिस ने बृृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे दूधारी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार राहुल कुमार निवासी खमदौरा, दुर्गावती भभुआ बिहार के पास से 20 हजार पांच सौ रुपये नकद, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय नगर पंचायत स्थित स्टेट बैंक की शाखा के बाहर छह जून को बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को गोली मारकर 13.3 लाख रुपये लूट लिए थे। पिछले दिनों पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी शेषधर पांडेय गश्त कर रहे थे। इसी बीच भोर में पांच बजे दूधारी पुलिया के पास एक युवक संदिग्ध हाल में दिखा। उसे पकड़ कर तलाशी ली गई तो उसके पास से एक तमंचा और कारतूस और बीस हजार पांच सौ रुपये बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राहुल कुमार सिंह निवासी ग्राम खमदौरा थाना दुर्गावती जिला भभुआ( कैमूर) बिहार बताया। युवक ने स्टेट बैंक शाखा के बाहर हुई लूट में शामिल होना स्वीकार किया। थाना प्रभारी शेषधर पांडेय ने बताया कि युवक का चालान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed