Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Animal health center closed for three months, cattlemen wandering for treatment

Chandauli News: तीन माह से बंद पशु स्वास्थ्य केंद्र, इलाज के लिए भटक रहे पशुपालक

Sat, 14 Nov 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Animal health center closed for three months, cattlemen wandering for treatment
नियामताबाद गांव में बंद पड़ा पशु-चिकित्सालय। संवाद
13 गांवों के पशुपालकों को हो रही परेशानी, निजी चिकित्सकों से कराना पड़ रहा उपचार
विज्ञापन

नियामताबाद। विकासखंड के नियामताबाद गांव स्थित पशु स्वास्थ्य केंद्र पिछले तीन माह से लगभग बंद पड़ा है। चिकित्सक के नियमित रूप से नहीं पहुंचने के कारण पशुपालकों को पशुओं के उपचार और टीकाकरण सहित अन्य सेवाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मजबूरी में उन्हें निजी पशु चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ रहा है। केंद्र पर तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. राम अवध यादव 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद दुल्हीपुर के पशुधन प्रसार अधिकारी सलीम अहमद को केंद्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के बाद से वह केंद्र पर नहीं पहुंचे।

इसके चलते पशुपालकों को दवाएं भी निजी स्तर पर खरीदनी पड़ रही हैं। इस केंद्र से नियामताबाद, सरने, गुवास, बौरी, बुधवार, सिकंदरपुर, पांडेयपुर, पचोखर, चंदाइत, गोधना, भटरिया, रेमा और धपरी समेत 13 गांवों के पशुपालक जुड़े हैं। केंद्र पर नियमित सेवाएं नहीं मिलने से इन गांवों के पशुपालकों को परेशानी हो रही है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजकुमार यादव ने बताया कि सलीम अहमद को केंद्र का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्हें प्रत्येक बुधवार और बृहस्पतिवार को नियामताबाद केंद्र पर उपस्थित रहकर पशुओं का उपचार करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed