फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Angry women protest after getting high bills on smart meters

Chandauli News: स्मार्ट मीटर पर ज्यादा बिल आने से नाराज महिलाओं का प्रदर्शन

Thu, 24 Jul 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Angry women protest after getting high bills on smart meters
पड़ाव। सूजाबाद गांव की महिलाओं ने बुधवार को विद्युत निगम के एसडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाएं स्मार्ट मीटर से ज्यादा बिल आने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जता रही थीं। उन्होंने चेतावनी दी कि अविलंब बढ़े बिजली बिल में सुधार नहीं हुआ तो बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना था कि चार महीने से मड़िया, बहादुरपुर, जलीलपुर, चुरहट भोजपुरी, रतनपुर भोजपुरी सहित कई गांवों में विद्युत निगम की तरफ से जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जबकि उनके पुराने मीटर ठीक चल रहे थे। पहले घरेलू बिजली बिल 300-400 रुपये आता था और स्मार्ट मीटर लगने के बाद अब 1500 से 2000 रुपये तक बिल आ रहा है। उनका यह भी कहना था कि जब विभाग में शिकायत करने जाती हैं तो अधिकारी स्पष्ट रूप से जवाब नहीं देते हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यालय पर पुलिस भी तैनात रही। प्रदर्शन में गुड़िया देवी, अमरावती, चंद्रावती, मीरा देवी, ममता देवी, कंचन मुनी, सीमा देवी, सोनी, चंदा देवी, सुषमा, संध्या देवी, केवाईसी देवी, प्रेमा देवी, संगीता, प्रेम देवी, अनीता, चिंता देवी, प्रमिला देवी, निशा, मीरा, सुदामा आदि शामिल रहीं। उधर, एसडीओ कृपा शंकर यादव का कहना है कि ऐसी कोई भी लिखित शिकायत मिलने पर प्रार्थना पत्र लेकर मीटर की जांच कराई जाएगी। यदि बिल में गड़बड़ी पाई गई तो उसे संशोधित कराकर उपभोक्ताओं से सही बिजली बिल जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed