फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Angry villagers stage protest against illegal mining of soil

Chandauli News: मिट्टी का अवैध खनन होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 14 Mar 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers stage protest against illegal mining of soil
तहसील के बरंगा गांव स्थित रॉयल ताल में पिछले कई माह से अवैध तरीके से मिट्टी का खनन हो रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को खनन स्थल पर पहुंचकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अवैध खनन की शिकायत कई बार किए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है। बताया किबरंगा गांव का रॉयल ताल की यह जमीन मूल रूप से जेल बनाने के नाम पर किसानों से सरकार ने खरीदी थी। दस्तावेज की जांच में पता चला कि यह जमीन ताल के नाम दर्ज है। इसके बाद किसानों को दिए गए मुआवजे को वापस करने का नोटिस दिया गया। किसानों ने इस मामले में अपर आयुक्त प्रशासन, वाराणसी के न्यायालय में वाद दाखिल किया जो अभी विचाराधीन है। न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद विगत तीन माह से रात के अंधेरे में ताल की जमीन में कई जेसीबी के जरिये मिट्टी निकाली जा रही है। ग्राम प्रधान कन्हैया राम ने बताया कि करीब आठ से 10 फीट तक खनन किया जा रहा है। इससे पर्यावरण और राजस्व दोनों को भारी क्षति हो रही है। ग्राम प्रधान ने यह भी बताया कि शिकायत के बाद एक बार खनन अधिकारी जांच करने पहुंचे थे और मौके पर खनन पाया भी था लेकिन तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में खनन अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि एडीएम की ओर से टीम गठित कर दी गई है। जांच में अगर किसानों की जमीन होगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दाैरान कन्हैया राम, डॉ. रिंकू, छोटू राम, राजकपूर पासवान, घनश्याम पासवान, डॉ. सुनील शर्मा, रविशंकर, घुरा, मनोज, बब्बन माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed