फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Angry villagers shouted slogans for not changing the transformer

ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने की नारेबाजी

Thu, 07 Oct 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers shouted slogans for not changing the transformer
क्षेत्र के सेमरा गांव के कुम्हार बस्ती में लगा ट्रांसफार्मर 15 दिनों से जला है। इससे बस्ती के 150 घरों के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बिजली विभाग से की। बावजूद इसके अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीणों ने नाराजगी है। नाराज लोगों ने बुधवार को ट्रांसफार्मर के समीप खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो हम लोग विद्युत सब स्टेशन नौगढ़ पर धरना प्रदर्शन कर सड़क जाम करेंगे। आरोप लगाया कि पोर्टल पर शिकायत के बाद भी पावर कारपोरेशन के अधिकारी ट्रांसफार्मर फूंका होने की बात तो कर रहे हैं लेकिन ट्रांसफार्मर को सही नहीं करा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में महेंद्र यादव, अमरनाथ, अजय कुमार, रामनरेश, राम भरत, विजय फुलगेन जय सिंह रहे। इस संबंध में अवर अभियंता शंकर प्रजापति ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत मिली है, जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed