{"_id":"61d89359c18f32266e3befb7","slug":"angry-villagers-demonstrated-due-to-non-repair-of-road-chandauli-news-vns632356358","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग मरम्मत न होने से नाराज गामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग मरम्मत न होने से नाराज गामीणों ने किया प्रदर्शन
दुलहीपुर-मलोखर मार्ग मरम्मत के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : CHANDAULI
Link Copied
स्थानीय बाजार से मलोखर के यादव चौराहा तक सड़क की स्थिति बदहाल है। गड्ढों की वजह से लोगों का आवागमन मुश्किल है। कई बार इसके मरम्मत की मांग करने के बाद भी मरम्मत नहीं हो सकी। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने शुक्रवार की शाम सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए चेताया कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दुलहीपुर से मलोखर के यादव चौराहा तक सड़क के किनारे नाली का निर्माण न होने से सड़क पर पानी बहता है। मार्ग पर गड्ढ़ों की भरमार है। इससे आए दिन गिरकर चोटिल होते हैं। स्थिति यह है कि सड़क पर वाहन से ही नहीं पैदल चलना भी मुश्किल है। देख भाल के अभाव में सड़क की भूमि पर कुछ लोग कब्जा भी कर रहे हैं।इससे स्थिति बदहाल है। इसकी लगातार शिकायत पीडब्लडी के अधिकारियों के साथ जन प्रतिनिधियों से मार्ग मरम्मत की गुहार लगाई गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में रईस खान, राजू, अलीमुद्दीन, नसीम, मनोज पटेल, सूरज पटेल, सिराजुद्दीन, कल्लू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।