{"_id":"634db22dde614f5b0f0a90e3","slug":"angry-sanitation-workers-protested-due-to-non-payment-of-salary-chandauli-news-vns67940469","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दीपावली के पहले बोनस न मिलने और वेतन बकाया होने से नाराज सफाईकर्मियों ने सोमवार को पालिका कार्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। बाद में मांगों से संबंधित ज्ञापन अधिशासी अधिकारी को सौंपा। चेताया कि दीपावली के पहले बोनस और वेतन नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान सफाईकर्मियों ने कहा कि पालिका के स्थायी, संविदा और आउटसोर्स सफाईकर्मियों का अक्तूबर माह का वेतन नहीं मिला है। स्थायी कर्मचारियों का दो वर्ष से बोनस का भुगतान भी नहीं हुआ है। ऐसे में दीपावली के समय कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। कहा कि पूर्व में भी सफाई कर्मचारियों का तीन से चार माह तक वेतन रोक दिया जा रहा है। काफी हो हल्ला के बाद एक माह का वेतन दुर्गा पूजा के पहले दिया गया। अब दीपावली में वेतन न मिलने से कर्मचारियों का पर्व फीका पड़ रहा है। बाद में मौके पर पहुंची सभासद आरती देवी ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनी और ईओ से वार्ता कर वेतन भुगतान का आश्वासन दिया।
ईओ कृष्ण चंद ने कहा कि बजट के अभाव में वेतन के भुगतान में विलंब हो रहा है। जैसे ही धन मिलता है पहले सफाई कर्मचारियों का भुगतान किया जाता है। अक्तूबर माह के शुरूआत में ही वेतन का भुगतान किया गया है। और बजट की मांग की गई है। प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में कुमारी, लीलावती, राखी, मंजू देवी, गीता, सुदामा, अरताल, होसिला, मुन्नी देवी, राजेन्द्र, मैनेजर, उमा देवी, प्रतिमा,लक्ष्मण प्रसाद, राजू, जुगनी, महेश रहे।