फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Angry people demonstrated due to lack of proper cleaning of the road

रोड की सफाई ठीक से न होने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 14 Apr 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Angry people demonstrated due to lack of proper cleaning of the road
दुलहीपुर। एशिया की सबसे बड़ी कोयला मंडी चंदासी में धूल से बचाव के लिए सफाई अभियान की शुरूआत की गई है। उपराष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए चकिया, सकलडीहा, चहनियां से दो से ढाई सौ सफाई कर्मियों को धूल की सफाई के लिए लगाया गया है। सफाईकर्मी धूल से उठाकर बगल में बने रोड पर ही फेंक दे रहे हैं। इससे व्यापारियों में नाराजगी है। बुधवार को इससे नाराज होकर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि धूल मिट्टी को यहां से नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का आगमन 16 अप्रैल को होना है। इसको लेकर चंदासी कोयला मंडी में सड़क पर सफाई अभियान की शुरूआत की गई है। दो से ढाई सौ सफाई कर्मी सड़क के किनारे जमी धूल की परत को उठा रहे हैं लेकिन उसे कहीं दूर ले जाकर फेंकने के बजाए। मंडी में बनी नई सड़क पर ही फेंक दे रहे हैं। इससे सड़क से धूल उड़कर फिर से मुख्य सड़क पर पहुंच जा रही है। इसको लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। बुधवार की सुबह इसके विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। मंडी अध्यक्ष धर्मराज यादव ने कहा कि सफाई ठीक से हो रहा है लेकिन मिट़्टी को लिंक रोड पर फंक दिया जा रहा है। इससे दिक्कत हो रही है। कहा कि जब तक यहां की धूल को दूर ले जाकर नहीं फेंका जाएगा तब तक समस्या बनी रही रहेगी। चेतावनी दी कि यदि धूल की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाएगा तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में विजेन्द्र कुमार उर्फ कवि, रणवीर सिंह, पप्पू, जिंदल, संतोष, दीपू, जैनुल, मंसूर, अरुण, गुड्डू, शिवपूजन, राजू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed