फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Angry people demonstrated by throwing dead animals on the roadside

मृत पशुओं को सडक के किनारे फेंकने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 06 Nov 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Angry people demonstrated by throwing dead animals on the roadside
पड़ाव। वाराणसी सूजाबाद नगर पंचायत के बाहर पड़ाव से गंगा घाट जाने वाली सड़क के किनारे मृत पशुओं को फेंका जा रहा है। भयंकर बदबू उठने से लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर लोगों ने रविवार की सुबह प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जल्दी ही मृत पशुओं को फेंकने पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि एक तरफ लोगों की सुविधा के लिए सूजाबाद नगर पंचायत का गठन किया गया है। जब यहां सारी व्यवस्था काम करने लगी तो अधिकारियों को कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करनी चाहिए। स्थिति यह है कि नगर पंचायत का कूड़ा पड़ाव से समाधि स्थल जाने वाले मार्ग पर फेंका जा रहा है। इसी मार्ग पर मृत पशुओं को भी फेंक दिया जा रहा है। पशुओं के सड़ने से भयंकर बदबू फैल रही है। इससे इस मार्ग पर चलने वालों को मुश्किल होती है। वहीं बदबू फैलने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। चेताया कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अश्वनी चौरसिया, नत्थू यादव, भुल्लन सरदार, सीताराम, आकाश पटेल, विजय साहनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed