फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Angry over power cut, former MLA locked the sub-centre

बिजली कटौती से आक्रोशित पूर्व विधायक ने उपकेंद्र पर जड़ा ताला

Sat, 09 Oct 2021 08:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Angry over power cut, former MLA locked the sub-centre
क्षेत्र में हो रही अनियमित विद्युत कटौती से आक्रोशित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू शनिवार की सुबह सैयदराजा विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने उपकेंद्र से संबद्ध सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति काट, उपकेंद्र पर ताला जड़ दिया, साथ ही चाबी सैयदराजा थाने में जमा करा दिया। चेताया कि यदि जल्द बिजली सहित जनता से जुड़ी अन्य व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आतीं तो जनता ऐसे ही एक-एक कर सभी सरकारी दफ्तरों व संस्थानों पर ताला जड़ने का काम करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपकेंद्र पर जड़ा गया ताला मनोज का नहीं बल्कि जनता का है। आरोप लगाया कि जिले के प्रभारी मंत्री 24 से 25 घंटे बिजली देने का दावा करते हैं, और शुक्रवार की रात से सैयदराजा नगर सहित पूरे इलाके की बिजली गायब है। जनता बिजली कटौती का दंश झेल रही है। वे स्वयं भी इसमें शामिल हैं। बोले सपा सरकार में उन्होंने सैयदराजा में बिजली उपकेंद्र का निर्माण कराया था। इसके पीछे मंशा थी कि सैयदराजा नगर व आसपास के लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले, लेकिन भाजपा सरकार इस मंशा पर बट्टा लगा रही। अनियमित बिजली कटौती से बच्चे रात को पढ़ नहीं पा रहे हैं। मेहनतकश मजदूर दिन भर हाड़तोड़ मेहनत के बाद रात को सो नहीं पा रहे। बारिश का मौसम है, मच्छरों के कहर से लोग परेशान है, ऐसे में बिजली न हो तो सोना नामुमकिन है। ऐसे में डेंगू व मलेरिया जैसे रोग से लोगों के ग्रसित होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। बिजली विभाग अक्सर रात को बिजली काट देता है जिससे लोगों की नींद उड़ जा रही है। भाजपा सरकार ने बिजली के क्षेत्र में सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाए। सपा सरकार में तैयार ढांचे पर ही बिजली देकर वाहवाही का झूठा तमगा हासिल करने में जुटी है। जनपद में पिछले पांच सालों में एक भी विद्युत उपकेंद्र नहीं बना है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार फर्जी बिजली बिल जारी कर गरीबों को परेशान कर रही है। सरकार की शह पर विभागीय अफसर गरीबों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। कहा कि प्रदेश मं सपा के सत्ता में आते ही सैयदराजा स्वतंत्र फीडर से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed