{"_id":"6431b568a3c29fdd8b050654","slug":"angry-married-woman-swings-from-noose-due-to-domestic-dispute-chandauli-news-c-20-1-144756-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गृह कलह से क्षुब्ध विवाहिता फंदे से झूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गृह कलह से क्षुब्ध विवाहिता फंदे से झूली
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के प्रसहटा गांव में शनिवार की सुबह गृह कलह से क्षुब्ध विवाहिता ने छत के हुक में कपड़े का फंदा डालकर झूल गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी होने पर विवाहिता के मायके के लोग भी पहुंचे लेकिन किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। थाना क्षेत्र के नेकनापुर गांव निवासी छांगुर की पुत्री रानी (28) का विवाह सात वर्ष पूर्व प्रसहटा निवासी मनोज से हुआ था। मनोज की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। शनिवार की सुबह परिवार के लोग बाहर गए थे। उसी दौरान विवाहिता ने अपनी दोनों बेटियों सृष्टि (4) और सिद्धि (1) को पड़ोस में खेलने के लिए भेज दिया। इसके बाद 10 बजे के लगभग घर के एक कमरे में कपड़े का फंदा बनाकर छत में लगे हुक के सहारे फंदा लगाकर झूल गई। इससे उसकी मौत हो गई।
कुछ देर बाद काम से घर के लौटे तो रानी का शव फंदे से लटक रहा था। हालत देखकर परिवार में रोना-पीटना मच गया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके वालों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। विवाहिता के पिता की ओर से ससुराल पक्ष या किसी अन्य के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।