फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ?????? ??Angered by the waterlogging, the people of Chaturbhujpur held the husband as a hostage

जलभराव से नाराज लोगों ने सभासद पति को बंधक बनाया

Sun, 30 Aug 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
?????? ??Angered by the waterlogging, the people of Chaturbhujpur held the husband as a hostage
पीडीडीयू नगर के चतुर्भुजपुर में सभासदपति को बंधक बनाए वार्डवासी। - फोटो : CHANDAULI
जलभराव से नाराज चतुर्भुजपुर के लोगों ने सभासद पति को बनाया बंधक बनाया
विज्ञापन

मार्ग मरम्मत के आश्वासन पर ढाई घंटे बाद किया मुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। जलभराव की समस्या से आजिज नगर पालिका के चतुर्भुजपुर वार्ड के लोगों ने शनिवार को सभासद पति को बंधक बनाया। वे जल निकासी की मांग कर रहे थे। उनका आरोप था कि कई बार कहने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। क्षेत्रीय लोगों के समझाने और मार्ग मरम्मत करवाने के आश्वासन पर लगभग ढाई घंटे पर सभासद पति को मुक्त किया।
नगर के चतुर्भुजपुर वार्ड में चौहान बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते पर जलभराव है जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है बारिश शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही वहां जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई। इससे नाराज हो कर शनिवार की सुबह वार्ड वासियों ने सभासद पति वीरू रावत को बंधक बना लिया। वार्डवासी चेयरमैन को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। मार्ग की मरम्मत कराने का आश्वासन देने के बाद सुबह लगभग साढ़े नौ बजे बजे सभासद पति को मुक्त किया।
विज्ञापन

नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय में 25 वार्ड है। जहां डेढ़ लाख से अधिक की आबादी निवासी करती है। समय-समय पर होने वाली जनप्रतिनिधि बोर्ड की नाली, खड़ंजा, सड़क निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च का बजट पास किया जाता है। बावजूद इसके नगर पालिका के कई वार्डो में नाली व सड़क स्थिति बदहाल है। इसके चलते सड़कों पर पानी लग जाता है जिससे लोगों को परेशानी होती है। बंधक बनाने वालों में विकास यादव, चक्रधारी प्रजापति, संदीप बरनवाल, अजय चौहान, सूरजगुप्ता, सोनू साहनी, रोहित यादव, अंकित गुप्ता, सुनील यादव, राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कालीमहाल का पानी आने से और मार्ग की मरम्मत न होने से जल भराव हो रहा है। इसके लिए कई बार धन की मांग की गई है लेकिन धन नहीं दिया जा रहा है जिससे दिक्कत हो रही है। रीना देवी सभासद
कोट
जहां भी जलभराव की समस्या है वहां पम्पिंग सेट लगाकर पानी निकलवाया जाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते बजट काफी कम आ रहा है। बजट आते ही सबसे पहले क्षेत्र में पानी निकासी के लिए नालियां बनवाई जाएंगी। संतोष खरवार, चेयरमैन, पीडीडीयू नगर
अलीनगर, लखमीपुर सहित विभिन्न बस्तियों के लाग परेशान
वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका क्षेत्र के अलीनगर, लखमीपुर, महमूदपुर नई बस्ती, चंदासी में भी जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। यहां भी पानी निकासी की व्यवस्था है जिससे यहां जलभराव हो जाता है।
ग्रामीण क्षेत्रों से सटे वार्ड बदहाल
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका क्षेत्र के जो वार्ड ग्रामीण क्षेत्रों से सटे हुए है वहां सड़क व नाली की स्थिति काफी खराब है। इससे बरसात में जलभराव से परेशानी तो होती है वहीं सामान्य दिनों में भी पानी भरा रहता है। इसमें पथरा, अलीनगर, चंदासी, गिधौली समेत अन्य कई वार्ड शामिल हैं। जो कि कहने को तो शहर में है लेकिन विकास के मामले में गांव से भी पिछड़े हुए है। संवाद
--------------------------------------------
जल भराव से नाराज लोगों ने सभासद पति को बंधक बनाया
चतुर्भुज वार्ड का का मला, मार्ग मरम्मत करवाने के आश्वासन पर माने लोग
नगर के कई वार्डों में नहीं है पानी निकासी की व्यवस्था
सचित्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के कई वार्ड इस समय जल निकासी की समस्या से जूझ रहे है। सड़कों पर भरा पानी लोगों के लिए मुसीबत का सबब रहा है। शनिवार को नगर के चतुर्भुपुर वार्ड में चौहान बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग पर जलभराव से नाराज लोगों ने सभासद पति को बंधक बना लिया। क्षेत्रीय लोगों के समझाने के बाद नाराज लोगों ने लगभग ढाई घंटे पर सभासद पति को मुक्त कर दिया।
नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय में 25 वार्ड है। जहां डेढ़ लाख से अधिक की आबादी निवासी करती है। समय-समय पर होने वाली जनप्रतिनिधि बोर्ड की नाली, खड़ंजा, सड़क निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च का बजट पास किया जाता है। बावजूद इसके नगर पालिका के कई वार्डो में नाली व सड़क स्थिति बदहाल है। इसके चलते सड़कों पर पानी लग जाता है। नगर के चतुर्भुजपुर वार्ड में चौहान बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते पर जलभराव से नाराज लोगों ने शनिवार की सुबह सभासद पति वीरू रावत को बंधक बना लिया। वार्डवासी चेयरमैन को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। मार्ग की मरम्मत का आश्वासन देने के बाद ढाई घंटे के बाद सुबह लगभग साढ़े नौ बजे बजे सभासद पति को मुक्त किया। इस सबंध में सभासद रीना देवी ने बताया कि कालीमहाल का पानी आने से और मार्ग की मरम्मत न होने से जल भराव हो रहा है। इसके लिए कई बार धन की मांग की गई है लेकिन धन नहीं दिया जा रहा है जिससे दिक्कत हो रही है। बंधक बनाने वालों में विकास यादव, चक्रधारी प्रजापति, संदीप बरनवाल, अजय चौहान, सूरजगुप्ता, सोनू साहनी, रोहित यादव, अंकित गुप्ता, सुनील यादव, राहुल मौजूद रहे।
अलीनगर, लखमीपुर सहित विभिन्न बस्तियों के लाग परेशान
वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका क्षेत्र के अलीनगर, लखमीपुर, महमूदपुर नई बस्ती, चंदासी में जलभराव की समस्या लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। यहां भी पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होना जल भराव का कारण बन जा रही है।
इनसेट
ग्रामीण क्षेत्रों से सटे वार्ड बदहाल
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका क्षेत्र के जो वार्ड ग्रामीण क्षेत्रों से सटे हुए है वहां सड़क व नाली की स्थिति काफी खराब है। ठीक से चलने के लिए सड़क नहीं तो पानी निकासी के लिए नालियां नहीं बनी है। इससे बरसात में जलभराव से परेशानी तो होती है वहीं सामान्य दिनों में भी पानी भरा रहता है। इसमें पथरा, अलीनगर, चंदासी, गिधौली समेत अन्य कई वार्ड शामिल है। जो कि कहने को तो शहर में है लेकिन विकास के मामले में गांव से भी पिछड़े हुए है। संवाद

कोट
............................
जहां भी जलभराव की समस्या है वहां पम्पिंग सेट लगाकर पानी निकलवाया जाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते बजट काफी कम आ रहा है। बजट आते ही सबसे पहले क्षेत्र में पानी निकासी के लिए नालियां बनवाई जाएंगी। संतोष खरवार, चेयरमैन, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed