फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Anger among farmers due to leakage of water from the dam

बांध से पानी का रिसाव होने से किसानों में आक्रोश

Thu, 11 Nov 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Anger among farmers due to leakage of water from the dam
चकिया। चंद्रप्रभा के सिंचाई स्लूज गेट से अनवरत 200 क्यूसेक पानी का रिसाव होने से किसानों में नाराजगी है। नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को बांध पर पहुंचकर रिसाव के लिए दोषी अभियंता पर कार्रवाई करने को लेकर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किए गए इस प्रदर्शन में यूनियन के तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र पाल ने कहा कि मुख्य अभियंता सोन के आश्वासन के बाद भी बांध से पानी का लगातार रिसाव रोकने का कोई प्रयास विभाग नहीं कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बांध से पानी लगातार बढ़ रहा है लेकिन बांध पर अधिशासी अभियंता सर्वेशचंद्र सिन्हा तथा बांध के इंजीनियर कमलेश सोनकर नहीं पहुंचे जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। किसान नेता ने आरोप लगाया कि 200 क्यूसेक पानी लगातार निकलने से बांध के जलस्तर में 5 फीट गिरावट आ गई है। जिससे बांध से रवि के सत्र में खेतों को पानी मिलना कठिन होता जा रहा है। उन्होंने बांध के खराब स्लूस गेट की शीघ्र मरम्मत की मांग की है। प्रदर्शन करने वाले किसानों में देशराज सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा, रिंकू मेहता, मोती दादा, आशीष, अशोक, संजय, वरुण दुबे, जुबेर सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed